Republic Day 2025: इस थीम पर मनाया जाएगा इस वर्ष गणतंत्र दिवस, यहां जाने परेड से संबंधित जानकारी

26 जनवरी 2025 यानि आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ जिसे पूर्व में राजपथ के नाम से जाना जाता है उस पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी जिसके बाद परेड की शुरुआत होगी. हर वर्ष भारत गणतंत्र दिवस अलग थीम पर मनाता है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी, 2025 को सुबह 10.30 शुरु हुई.

दिल्ली में यातायात और मेट्रो सेवाओं में बदलाव:

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने यातायात के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शनिवार रात 9 बजे से परेड समाप्ति तक कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहे. दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी समय में बदलाव किया, ताकि लोग आसानी से समारोह स्थल तक पहुंच सकें.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं:

इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर, देशभर से लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाई संदेशों, चित्रों और वीडियो के माध्यम से देशभक्ति की भावना प्रकट की गई. गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर, समारोह की विशेष झलकियां दिखी.

Post a Comment

0 Comments